इस पोस्ट में हम आपको Lucent Gk 2026 : भारत की प्रथम महिलाओं से संबंधित महत्वपूर्ण वन-लाइनर प्रश्न एवं उत्तर उपलब्ध करवा रहे हैं। राजनीति, खेल, न्यायपालिका, साहित्य, अंतरिक्ष, सिनेमा और अन्य विभिन्न क्षेत्रों में “प्रथम” स्थान प्राप्त करने वाली भारतीय महिलाओं की यह संपूर्ण सूची प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
UPSC, SSC, Railway, Banking, State PCS, SI तथा अन्य सरकारी परीक्षाओं में इस विषय से बार-बार प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए यहाँ 1 से 67 तक सभी प्रमुख प्रश्नों को सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत किया गया है, ताकि आप कम समय में प्रभावी तैयारी कर सकें।
Lucent Gk 2026 : भारत की प्रथम महिलाओं से संबंधित महत्वपूर्ण वन-लाइनर प्रश्न एवं उत्तर
- भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति — प्रतिभा देवी सिंह पाटिल
- भारत की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति — द्रौपदी मुर्मू
- भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री — इंदिरा गांधी
- भारत की प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष — मीरा कुमार
- लोकसभा की प्रथम महिला महासचिव — स्नेहलता श्रीवास्तव
- भारत की प्रथम महिला राज्यसभा उपसभापति — वायलेट अल्वा
- भारत की प्रथम महिला केंद्रीय मंत्री — राजकुमारी अमृत कौर
- भारत की प्रथम महिला मुख्य चुनाव आयुक्त — वी. एस. रमादेवी
एवं राज्यसभा की प्रथम महिला महासचिव — वी. एस. रमादेवी - भारत की प्रथम महिला सांसद — राधाबाई सुब्बारायन
- भारत की प्रथम महिला राज्यपाल — सरोजिनी नायडू (उत्तर प्रदेश)
- यूपीएससी की प्रथम महिला अध्यक्ष — रोज मिलियन बेथ्यू
- भारत की प्रथम महिला शासिका — रजिया सुल्तान
- भारत की प्रथम महिला आई.ए.एस. — अन्ना जॉर्ज (Anna Rajam Malhotra)
- भारत की प्रथम महिला आई.पी.एस. — किरण बेदी
- प्रथम महिला मुख्यमंत्री — सुचेता कृपलानी (उत्तर प्रदेश)
- किसी राज्य की विधानसभा की प्रथम महिला अध्यक्ष — शन्नो देवी (हरियाणा, 1966–67)
- प्रथम महिला कांग्रेस अध्यक्ष — डॉ. एनी बेसेंट
- सुप्रीम कोर्ट की प्रथम महिला न्यायाधीश — मीरा साहिब फातिमा बीवी
- उच्च न्यायालय की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश — लीला सेठ (हिमाचल प्रदेश)
- देश की प्रथम महिला सत्र न्यायाधीश — अन्ना चांडी (केरल)
- अशोक चक्र पाने वाली प्रथम महिला — नीरजा भनोट
- संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रथम भारतीय महिला राजदूत — विजयलक्ष्मी पंडित
- इंग्लिश चैनल पार करने वाली प्रथम भारतीय महिला — आरती साहा
- नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला — मदर टेरेसा
- एवरेस्ट शिखर पर पहुँचने वाली प्रथम महिला — बछेन्द्री पाल
- ‘मिस वर्ल्ड’ बनने वाली प्रथम महिला — रीता फारिया
- एवरेस्ट पर लगातार दो बार चढ़ने वाली महिला — संतोष यादव
- ‘मिस यूनिवर्स’ बनने वाली प्रथम महिला — सुष्मिता सेन
- ‘भारत रत्न’ से सम्मानित प्रथम महिला — इंदिरा गांधी
- ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला — आशापूर्णा देवी
- अर्जुन पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला — एन. लम्सडेन (हॉकी, 1961 ई.)
- ओलंपिक में कोई पदक पाने वाली प्रथम भारतीय महिला — कर्णम मल्लेश्वरी (कांस्य पदक)
- अर्जुन एवं राजीव गांधी खेल रत्न दोनों पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला — कुंजारानी देवी (वेटलिफ्टिंग)
- प्रथम महिला मेयर — तारा चेरियन (चेन्नई)
- प्रथम महिला स्नातक (प्रतिष्ठित) — कामिनी राय (1886 ई.)
- प्रथम महिला स्नातक — कदम्बिनी गांगुली एवं चंद्रमुखी बसु
- प्रथम महिला फ़िनिशियन — आनंदीबाई गोपालराव जोशी
- प्रथम महिला सर्जन — डॉ. प्रेमा मुखर्जी
- भारतीय रेल की प्रथम महिला ड्राइवर — सुरेखा शंकर यादव
- वायुसेना में प्रथम महिला पायलट — हरिता कौर देओल
- प्रथम महिला एयरबस पायलट — दुर्गा बनर्जी
- प्रथम महिला लेफ्टिनेंट जनरल — पुनीता अरोड़ा
- प्रथम महिला एयर वाइस मार्शल — पी. बंडोपाध्याय
- प्रथम महिला चेयरपर्सन ऑफ रेडक्रॉस सोसायटी — विजया लक्ष्मी पंडित
- अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम महिला — कल्पना चावला
- ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली प्रथम महिला — भानु अथैया
- एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रथम महिला — कमलजीत संधू
- बॉक्सिंग में विश्व चैंपियन बनने वाली प्रथम महिला — एम. सी. मैरी कॉम
- सात समुद्र तैरकर पार करने वाली प्रथम महिला — बुला चौधरी
- गोबी रेगिस्तान पार करने वाली प्रथम महिला — सुचेता कडेतानकर
- राजीव गांधी खेल रत्न पाने वाली प्रथम महिला — कर्णम मल्लेश्वरी
- अंटार्कटिका पहुँचने वाली प्रथम महिला — मेहर मूसा
- साहित्य अकादमी पुरस्कार जीतने वाली प्रथम महिला — अमृता प्रीतम
- ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाली प्रथम महिला — मेरी लीला राव
- भारतीय सिनेमा की प्रथम अभिनेत्री — देविका रानी रोएरिच
- राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रथम महिला अध्यक्ष — जयंती पटनायक
- दूरदर्शन समाचारवाचक प्रथम महिला — प्रतिमा पुरी
- ओलंपिक बैडमिंटन (महिला) में रजत पदक जीतने वाली व विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला एकल का खिताब जीतने वाली प्रथम महिला — पी. वी. सिंधु
- ओलंपिक बैडमिंटन (महिला) में कांस्य पदक जीतने वाली प्रथम महिला — सायना नेहवाल
- ओलंपिक महिला कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाली प्रथम महिला — साक्षी मलिक (2016 रियो ओलंपिक)
- ओलंपिक मुक्केबाजी (महिला) में कांस्य पदक जीतने वाली प्रथम महिला — एम. सी. मैरी कॉम (2012 लंदन ओलंपिक)
- प्रथम महिला विकेटकीपर — अंजुम चोपड़ा
- दोहरा शतक बनाने वाली प्रथम महिला — मिताली राज
- ओलंपिक की जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता के फाइनल में पहुँचने वाली प्रथम महिला — दीपा करमाकर
- अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्य बनने वाली प्रथम भारतीय महिला — नीता अंबानी
- लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतने वाली प्रथम महिला — पी. वी. सिंधु
- पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रथम महिला — अवनि लेखरा
निष्कर्ष (Conclusion)
भारत की प्रथम महिलाओं की यह सूची केवल सामान्य ज्ञान का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह देश की प्रगति और नारी सशक्तिकरण का सशक्त प्रमाण भी है। विभिन्न क्षेत्रों में “प्रथम” उपलब्धि हासिल करने वाली इन महिलाओं ने आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है।
प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से यह विषय अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए अभ्यर्थियों को इन प्रश्नों का नियमित रूप से अभ्यास करना चाहिए। यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो इस सूची को अपने शॉर्ट नोट्स में अवश्य शामिल करें।
परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण बिंदु
- “प्रथम” से जुड़े प्रश्न अक्सर Static GK में पूछे जाते हैं।
- UPSC, SSC, Railway, Banking, Police, Patwari, SI आदि परीक्षाओं में यह विषय बार-बार आता है।
- कई बार सीधे प्रश्न के बजाय मैचिंग या स्टेटमेंट आधारित प्रश्न भी पूछे जाते हैं।
- खेल और ओलंपिक से जुड़े प्रश्न हाल के वर्षों में अधिक महत्वपूर्ण हो गए हैं।